मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: जानिए किस पार्टी के कितने उम्मीदवार, कांग्रेस ने क्यों छोड़ दी सीट और कौन सी नामचीन पार्टी यहां पहली बार उतरी मैदान में..

खबरची डेस्क, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश में सत्ता में आने के लिए मुख्य तौर पर भाजपा और कांग्रेस दो दल दावेदार हैं। यहां इन्हीं दो राजनीतिक दलों के बीच राजनीतिक जंग होती रही है। इन बार भी कुछ ऐसा ही है। यहां 230 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस ने प्रदेश की 229 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दी है। इधर भाजपा ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
पहली बार “आप” पार्टी भी मैदान में, 208 को बनाया उम्मीदवार :-
आम आदमी पार्टी भी पहली दफा मध्यप्रदेश में चुनावी मैदान में है और उसने अपने 208 उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा के 227 और सपा के 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मध्य प्रदेश में ‘बैटल ऑफ बुधनी’ पर सबकी निगाहें, जहां बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा है दांव पर :-
मध्यप्रदेश में सबसे दिलचस्प मुकाबला है बैटल ऑफ बुधनी का, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनावी मैदान में हैं।