राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान, अगर बना पीएम तो करूंगा इस फाइल पर पहला हस्ताक्षर, अगर नहीं किया तो कभी इस प्रदेश में कदम नहीं रखूंगा…

खबरची डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। राहुल ने कहा- लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अगर मैं पीएम बना तो पहला हस्ताक्षर करूंगा आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य दर्जा देने की फाइल पर।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगले आम चुनाव के बाद अगर कांग्रेस सत्ता में आती है और मैं प्रधानमंत्री बनता हूं, तो उनका सबसे पहला हस्ताक्षर आंध्रप्रदेश के विशेष दर्जे के लिए होगा। आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देना प्रदेश को किसी तरह का गिफ्ट नहीं होगा, बल्कि यह केंद्र की जिम्मेदारी होगी। पार्टी के सत्ता में आने पर अगर वह किसी कारण से ऐसा करने में विफल हो जाते हैं तो वह कभी आंध्रप्रदेश में कदम नहीं रखेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इस घोषणा को कांग्रेस व तेलुगू देशम पार्टी के बीच नजदीकी से जोड़कर देखा जा रहा है। एनडीए से अलग होने के बाद चंद्रबाबू नायडु ने कांग्रेस से करीबी दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में ना सिर्फ आंध्रप्रदेश बल्कि दक्षिण भारत की राजनीति में भी एक नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।
राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आंध्रप्रदेश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल डील का जिक्र भी किया। उन्होंने सरकार और बड़े उद्योगपतियों के बीच साठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉरपोरेट सेक्टर को देश को लूटने की अनुमति दे रखी है। राफेल डील में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है, जिसका सीधे तौर पर फायदा उद्योगपति अनिल अंबानी को हुआ। उन्होंने फरार शराब कारोबारी विजय माल्या और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच साठगांठ की बात भी कही।