मकान बेचने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0 सिविल लाइन थाने का मामला
बिलासपुर। शहर के बलराम टॉकीज रोड पर दो मंजिला मकान बेचने का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय पिता कमल सैनी (43) राजीव विहार का रहने वाला है।
0 आरोपी संजय व नागपुर निवासी आशीष पिता अशोक राव (32) ने वर्ष 2015 में रामालाइफ सिटी सकरी निवासी दीपा पति चंद्र प्रकाश बजाज (47) को बलराम टाकीज रोड पर खसरा नं.34/18 रकबा 00.09 एकड़ (4125 वर्ग फुट) भूमि व उसके हिस्से मे निर्मित दो मंजिला मकान को दिखाकर विक्रय हेतु 1 करोड़ 18 लाख रुपए में सौदा किया। इस भूमि के अधिकर पत्र की प्रति दी।
0 प्रार्थी दीपा ने संजय व आशीष पर विश्वास करके उन्हें 21 जुलाई 2015 को 5 लाख रुपए ओरिएंटल बैंक आॅफ कामर्स शाखा साई परिसर व्यापार विहार बिलासपुर का चेक दिया।
0 इसके बाद 22.02.2017 को 13 लाख रुपए और भुगतान किया।
0 22फरवरी 2017 को आशीष राव व संजय सिंह सैनी द्वारा सहमति पत्र एवं इकरारनामा किया गया।
0 इसके बाद संजय सिंह सैनी द्वारा कुछ दिनों बाद कहा गया कि उपरोक्त भूमि का अब सौदा निरस्त करना चाहते हैं।
0 22 फरवरी 2017 को इकरारनामा के आधार पर सौदा निरस्त कर लिया।
0 इसमें प्रार्थी दीपा बजाज द्वारा दी गई सम्पूर्ण रकम 18 लाख रुपए लौटाने के लिए संजय सिंह सैनी द्वारा समय लिया गया।
0 लेकिन आरोपियों ने आज तक रक़म नहीं लौटाई। रकम मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।
0 प्रार्थी की लिखित शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रं.865/18 धारा 420, 120बी, 34 भादवि कायम कर आरोपी संजय सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया।