Saturday, March 07, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
  @ खबरची ब्यूरो
26 Feb, 2025

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले कुछ महीनों में हाथियों की हुई लगातार मौत के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था। मामले को लेकर चल रही सुनवाई में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं जिसमें जहां हाथियों की लगातार मौत हो रही थी उस इलाके में हाथी तस्करों के सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। सरकार ने जो जांच रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक हाथियों की मौत के पीछे तस्कर या यूं कहें कि शिकारी जिम्मेदार हैं।
ये भी पढ़िए... रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित कई अफसर घोटाले जांच के दायरे में..
https://khabarchi.in/news/1899/chattisgarh-me-huye-cgmsc-ghotale-me-raigarh-ke-purv-collector-bhim-singh-sahit-9-afsaron-ko-eow-ka-notice-jaari-hua-hai
• समाचार whatsapp ग्रुप से जुड़िए ...
https://chat.whatsapp.com/DmrHmXT4PWlHFkFJqcMPf8
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार होती आ रही हाथियों की मौत को लेकर गहरे सवाल खड़े हो रहे थे। कोर्ट के संज्ञान के बाद फॉरेस्ट विभाग ने जब जांच की तो इसमें एक तरह का पैटर्न सामने दिखाई देने लगा जिसमें हाथियों की मौत को जोड़कर जब देखा गया तो आशंका शिकारियों और हाथी दांत तस्करों की ओर मामला इंगित होने लगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाथी दांत की कीमत 1 करोड़ रुपए तक आंकी जा रही है जो भी एक वजह माना जा रहा है, हाथियों की मौत के पीछे।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की बेंच ने पीआईएल मामले की यह सुनवाई करते हुए सरकार का पक्ष जाना। इधर इस मामले में और जानकारी प्रस्तुत करने महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने समय की मांग की। यहां बताना लाजिमी होगा कि रायगढ़ जिले के अलावा मुंगेली जिले में भी हाथियों की मौत सामने आई थी। पिछले 10 साल में 167 हाथियों की मौत की जानकारी कोर्ट को दी गई है जिसमें से 62 हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है। ज्यादातर मामलों में शिकारियों की करतूत के कारण ही हाथियों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी कोर्ट को दी गई है। बहरहाल, महाधिवक्ता के अनुरोध पर कोर्ट ने शपथ पत्र के साथ जानकारी प्रस्तुत करने 2 सप्ताह का समय दिया है।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
वार्ड का काम मोदी–ओपी नहीं जयंत–सलीम–लक्ष्मी करवाएंगे, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3623091
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708