Friday, May 01, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
रायगढ़ में डबल मर्डर: लैलूंगा थाने के पास देर रात सनसनीखेज वारदात, राईस मिल संचालक पति–पत्नी की हत्या
  @ खबरची ब्यूरो
23 Sep, 2021

खबरची डेस्क,रायगढ़। जिले के लैलूंगा शहर में देर रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात घर पर परिवार के साथ सो रहे राईस मिल संचालक और उनकी पत्नी की हत्या करने के बाद घर से कीमती सामान और पैसे के साफ करने की भी खबर मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाने के पास ही पत्थलगांव मेन रोड पर रहने वाले हनुमान राइस मिल के संचालक और नगर पंचायत के एल्डरमेन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मित्तल और उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल की देर रात हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रात 11 बजे तक जागे रहे पति–पत्नी की सुबह लाश मिली। घर पर बेटे और बहू के साथ बच्चों के साथ रहने वाले मृतक दंपति घर में नीचे सोया करते थे और बाकी पूरा परिवार घर के ऊपर हिस्से में सोता था। आज सुबह जब उनका बेटा नीचे आया तो माता–पिता को अचेत हालत में देखकर परिवार को सूचित किया। बताया जा रहा है कि घर पर कीमती सामान और पैसे भी पार किए गए हैं।
इधर मदन मित्तल और अंजू मित्तल के होंश में नहीं आने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और साफ हुआ कि देर रात दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। इस सनसनीखेज वारदात की खबर लैलूंगा में फैलते ही वहां परिवार के लोगों के साथ स्थानीय लोग पहुंचने लगे। मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है। शहर में जगह–जगह नाकेबंदी की गई है।
@खबर अपडेट की जाएगी

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3650511
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708