Friday, May 01, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
लैलूंगा मदन–अंजू डबल हत्याकांड: आईजी पहुंचे, घटना ने पुलिस को उलझा दिया, अग्रवाल समाज ने रायगढ़ में आक्रोश जताया
  @ खबरची ब्यूरो
23 Sep, 2021



खबरची डेस्क,रायगढ़। लैलूंगा नगर में हुए राईस मिल संचालक व कांग्रेस नेता की सपत्नीक हत्या की गुत्थी ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। बीती रात पत्थलगांव रोड के घर पर लैलूंगा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी भी लैलूंगा पहुंचे।
घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए आईजी ने रायगढ़ पुलिस को मामला ‘क्रैक’ करने टिप्स भी दिए। वारदात की सूचना मिलने के बाद दोपहर में ही एसपी अभिषेक मीणा भी पहले ही वहां पहुंच गए थे और वारदात को लेकर पुलिस टीम के साथ कड़ियों को जोड़ने में लगे हुए थे। इस दोहरे हत्याकांड के अलग–अलग पहलुओं की जांच ने पुलिस को अबतक उलझाकर रखा है।
ये भी पढ़िए...
• रायगढ़: लैलूंगा डबल मर्डर, संदिग्ध ड्राईवर हिरासत में....
https://khabarchi.in/news/1335/lailunga-double-murder-case-mystery-now-police-investigation-in-various-points-driver-been-suspected
• जो सामने मिला, उठा ले गए आरोपी..
इस सनसनीखेज वारदात में जो क्राइम सीन सामने आ रहा है उसके मुताबिक आरोपी कोई न कोई जानकार थे। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में यह वारदात हुई है वहां ऐसी गुप्त जगह है जहां मदन मित्तल अपना रुपया–गहना रखते थे, जो कि नए व्यक्ति के लिए तलाश करना टेढ़ी खीर होगा। पुलिस को आशंका है कि कोई न कोई जानकार व्यक्ति ही वारदात में शामिल रहा होगा, जो जानता था इस गुप्त कमरे की लोकेशन को। गहनों से भरा एक थैला गायब बताया जा रहा है जबकि मृतक पति–पत्नी के शरीर पर आभूषण यथावत हैं। मतलब आरोपी को जो हाथ लगा वो ले भागे।
• छग: 3 करोड़ की चांदी–तांबा जब्त....
https://khabarchi.in/news/1334/raipur-police-arrested-person-with-silver-and-bronze-material-of-about-three-crore-rupees
• गला–मुंह दबाकर हत्या की आशंका,नाक पर वार..
वारदात में जान गंवाने वाले मदन और अंजू की गला दबाकर हत्या किए जाने की ही आशंका है। पुलिस एफएसएल टीम ने यही आशंका प्राथमिक तौर पर व्यक्त की है। मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगा। इधर बताया जा रहा है कि जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब महिला अंजू के नाक पर वार किया गया है जिसके खून बहने के निशान मिले हैं।

• रायगढ़ शहर में अग्रवाल समाज उद्वेलित..
लैलूंगा की वारदात को लेकर आज शाम शहर के नेताजी सुभाष चौक से अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली थाने पहुंचा जहां एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्यवाही की मांग की गई। इसके बाद कलेक्टर बंगले पहुंचकर भी यही मांग दोहरायी गई। लैलूंगा की घटना का असर पूरे अग्रवाल समाज पर हुआ है। शहर में अग्रवाल समाज ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3650488
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708