Wednesday, April 29, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
मदन–अंजू हत्याकांड: ‘भड़का’ लैलूंगा, आज की गई आर्थिक नाकेबंदी, पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा
  @ खबरची ब्यूरो
25 Sep, 2021

खबरची डेस्क,रायगढ़। लैलूंगा नगर में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने पूरी ऊर्जा लगा रखी है। वारदात को 48 घंटे से ऊपर बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंचने के करीब हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। इधर मामले में अब तक आरोपी नहीं पकड़ाए जाने से लैलूंगा में जनाक्रोश भड़क उठा है। आज लैलूंगा में आर्थिक नाकेबंदी कर कड़ा विरोध दर्ज किया जा रहा है।
ये भी पढ़िए...
• कभी जोगी के थे, अब कांग्रेस के हुए....
https://khabarchi.in/news/1344/jogi-congress-ex-leaders-of-raigarh-now-joins-again-congress-party-infront-of-raigarh-mla

राईस मिल के संचालक व कांग्रेस के सीनियर लीडर की सपत्नीक हत्या मामले में पुलिस पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। मामले में संदेही ड्राइवर अब तक पुलिस कस्टडी में ही है। इधर लैलूंगा में लोगों का गुस्सा ‘आक्रोश’ बनकर भड़क उठा है। लैलूंगा में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पूरे रायगढ़ जिले में गुस्सा लगातार सामने आ ही रहा है। आज रायगढ़ शहर में भी अग्रवाल समाज की बैठक इसी मामले को लेकर रखी गई है।
• ड्राईवर अब तक कस्टडी में, बड़ा सुराग हाथ लगा
डबल मर्डर मामले में पुलिस की उम्मीद संदेह के दायरे में हिरासत में लिए गए ड्राईवर से मामले का खुलासा होने को लेकर बनी हुई है। यह इसलिए भी समझा जा रहा है क्योंकि वारदात के बाद से पुलिस ने इस ड्राईवर को कस्टडी में रखा हुआ है। 48 घंटों से पुलिस हिरासत में ड्राईवर से लगातार तहकीकात जारी है। इधर खबर यह भी है कि पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है।
• मिल गए गुम हुए मोबाइल?
वारदात में जान गंवाने वाले मदन मित्तल के गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया ऐसी खबर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने गुम मोबाइल्स को बरामद कर लिया है।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3649904
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708