Thursday, March 05, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
रायगढ़ में अभी नहीं बनेगा रेल टर्मिनल, रेल राज्य मंत्री ने टर्मिनल देने से किया इनकार, 26 साल से बस इंतजार पर इंतजार, पत्र भेजकर कहा...
  @ खबरची ब्यूरो
24 Nov, 2024

रायगढ़। 1998 से 2024 यानी कि 26 साल से रायगढ़ को रेल टर्मिनल देने का केवल झुनझुना ही मिलता रहा है। 26 साल से रेल टर्मिनल की आस लगाए बैठे रायगढ़ को अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि संसद के पिछले सत्र में रायगढ़ सांसद ने रायगढ़ में रेल टर्मिनल की मांग उठाई थी जिसके जवाब देते हुए रेल राज्य मंत्री ने रायगढ़ में रेल टर्मिनल की आवश्यकता नहीं होने का पत्र भेजकर रायगढ़ की आस पर पानी फेर दिया है।
रायगढ़ में रेल टर्मिनल बनाने को लेकर केवल कागजी खानापूर्ति अब तक होती रही है लेकिन अब रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने इस बरसों पुरानी मांग को लेकर संसद के शून्य काल के सवाल उठाया था कि रायगढ़ में रेल टर्मिनल की जरूरत अब महसूस होने लगी है। संसद में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र भेजकर हवाला दिया है कि यहां से दो ट्रेन गोंडवाना और जनशताब्दी चलती है जिसके लिए गोंदिया और हजरत निजामुद्दीन में रेल टर्मिनल पहले से मौजूद है इसलिए रायगढ़ में रेल टर्मिनल की आवश्यकता रेलवे को जरूरी नहीं लग रही। रायगढ़ सांसद को टर्मिनल को लेकर भेजे गए इस पत्र में रेल मंत्रालय ने रायगढ़ की 26 साल की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। रेल सुविधाओं को लेकर हमेशा उपेक्षित रायगढ़ में आखिरकार कब सुविधाओं का विस्तार होगा यह समझ से परे है।
• ये भी पढ़िए... मंत्री ओपी से पार्षद सलीम का सवाल..
https://khabarchi.in/news/1767/raigarh-shahar-ke-senior-parshad-Salim-niyariya-ne-mantri-op-chaudhary-se-pucha-sawal-vote-sirf-bjp-ke-ward-wale-diye-kya
• समाचार whatsapp ग्रुप से जुड़िए ...
https://chat.whatsapp.com/FsUwAdhOf2LFSSGcgo0VTg
• 1998 में नीतीश कुमार ने किया था शिलान्यास
रायगढ़ में रेल टर्मिनल का शिलान्यास तात्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने 1998 में रायगढ़ शहर में किया था। उस वक्त शहर के नटवर स्कूल मैदान में आयोजित किए गए वृहद कार्यक्रम में रायगढ़ में रेल टर्मिनल बनाने को लेकर पहली बार आस जागी थी लेकिन उसके बाद से न तो रायगढ़ में रेल टर्मिनल बनाने कोई सार्थक प्रयास हुए और न ही नेताओं और न ही रेलवे ने इस ओर कोई पहल की। हां, केवल मांग उठती रहती है और नकारी जाती है। 26 साल से बस यह हो रहा है।

• ये भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ की एक और मंत्री सड़क हादसे में घायल..
https://khabarchi.in/news/1766/chattisgarh-ki-ek-aur-minister-sadak-hadse-me-ghayal-huyee-kafile-ki-gadiyan-apas-me-takaryee
• समाचार whatsapp ग्रुप से जुड़िए ...
https://chat.whatsapp.com/FsUwAdhOf2LFSSGcgo0VTg

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3622665
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708