छग: 3 करोड़ का चांदी–तांबा जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को भी किया गिरफ्तार
खबरची डेस्क। प्रदेश में तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों के बीच रायपुर पुलिस ने चांदी और तांबे की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। करोड़ों रूपए की अवैध चांदी व ताम्बा की जखीरा के साथ आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़िए...
✓
•रायगढ़: लैलूंगा थाने के पास डबल मर्डर....
https://khabarchi.in/news/1333/lailunga-double-murder-also-had-theft-with-the-crime-says-raigarh-sp-abhishek-meena
VIDEO
https://youtu.be/iZKnmoc-JnI
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कबीर नगर क्षेत्र में ज्योतिका रिफायनरी नामक बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से चांदी एवं तांबा को गलाया जा रहा है।
मामले की सूचना के बाद रेड कार्यवाही के दौरान वहां अंदर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम अभिषेक जैन निवासी पेंशन बाड़ा कोतवाली रायपुर बताया।
टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां चांदी, चांदी का चूरा एवं ताम्बा चूरा का जखीरा रखा होना पाया गया, जिसे गलाने की तैयारी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा अभिषेक जैन से चांदी, चांदी का चूरा एवं ताम्बा चूरा रखने एवं गलाने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करते हुए किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिस पर आरोपी अभिषेक जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 383 किलोग्राम चांदी एवं चांदी का चूरा तथा लगभग 2 टन ताम्बे का चूरा जुमला कीमती लगभग 3 करोड़ रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।
जब्त किए गए कीमती सामान को लेकर आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह यह सामान कहां से लेकर आया है? कीमती सामानों की इस कार्यवाही के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।