डबल मर्डर बड़ी खबर: पुलिस को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी, जांच में कई कदम आगे बढ़ी पुलिस, गुस्से में लैलूंगा आज ‘बंद’..
@ खबरची ब्यूरो
24 Sep, 2021
खबरची डेस्क,रायगढ़। कल गुरुवार को लैलूंगा नगर के रसूखदार शख्स में शुमार रहे कांग्रेस नेता व राईस मिल संचालक की सपत्नीक हत्या की वारदात ने पुलिस को पशोपेश में डाल रखा है। स्थानीय नामी व्यक्ति की सपत्नीक हत्या के मामले में पूरा रायगढ़ जिला गुस्से में है और आज लैलूंगा नगर बंद रख व्यापारियों ने आक्रोश भी जाहिर कर दिया है। ये भी पढ़िए...
✓ • रायगढ़: लैलूंगा डबल मर्डर में 1 करोड़ ने पुलिस को उलझाया.... https://khabarchi.in/news/1338/lailunga-double-mystery-crime-now-been-puzzle-for-raigarh-police-investigation-going-on
बीते दिन की गुजरी रात को लैलूंगा नगर के घर के नीचे के हिस्से में हुई सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जो पहलु अब तक उजागर हुए हैं, उसने पुलिस के जांच का एंगल मोड़कर रख दिया है।
कांग्रेस के नेता व एल्डरमेन मदन मित्तल और धर्मपत्नी अंजू मित्तल की हत्या तो हुई है लेकिन इस वारदात में कमरे के एक हिस्से में रखे 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की रकम और जेवर ने पुलिस को उलझा दिया है। घटनास्थल से पैसों से भरा बैग चोरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है लेकिन इसके पार होने को लेकर अभी पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
जहां दोनों की लाश बरामद हुई उसी कमरे के एक हिस्से में इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद उसे लेकर नहीं जाना पुलिस की जांच के भटकाव का कारण बन रहा है। पुलिस ने परिवार के ड्राईवर को कस्टडी में ले रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है। इधर वारदात के पीछे किसी रंजिश को लेकर भी पुलिस ‘क्लू’ खंगालने में लगी है। इधर सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस को इस हैरतअंगेज हत्या में महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। चारों दिशाओं में तरकीब लगाकर जांच कर रही पुलिस कई कदम आगे बढ़ चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी शिकंजे में होंगे।
मामला इतना गहरा गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को दबोचने का दबाव पुलिस पर बना हुआ है। उम्मीद बनी हुई है कि जल्द ही पुलिस इस डबल मर्डर का पर्दाफाश कर देगी।
Share this:
MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात