बड़ी खबर मदन–अंजू हत्याकांड: कल लैलूंगा में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान, आरोपी अब तक नहीं पकड़े जाने से व्यापारी ‘आक्रोशित’, एसपी ने थाने में कैंप किया
खबरची डेस्क,रायगढ़। लैलूंगा के साथ पूरे रायगढ़ जिले को झकझोर देने वाली मदन मित्तल और अंजू मित्तल के
डबल मर्डर हत्याकांड ने अब पुलिस के लिए बेचैनी बढ़ानी शुरू कर दी है। वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी इस अनसुलझे हत्याकांड की ‘कड़ियों’ को जोड़ने में पुलिस भरसक कोशिश ही कर रही है। इधर दो लोगों की नगर के बीचोंबीच हत्या हो जाने के बाद आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग के साथ व्यापारियों का
गुस्सा अब ‘आक्रोश’ में तब्दील चुका है।
ये भी पढ़िए...
✓
• रायगढ़: लैलूंगा डबल मर्डर में पुलिस को बड़ी कामयाबी....
https://khabarchi.in/news/1339/raigarh-district-double-murder-case-police-investigating-on-right-move-may-be-police-can-crack-the-crime-soon
VIDEO
https://youtu.be/uzMCVgKIffM
✓
• कोर्ट में ताबड़तोड़ गोली चली: 3 की मौत....
https://khabarchi.in/news/1340/delhi-court-had-seviour-firing-and-shoot-out-with-gangsters-death-and-other-two-also-killed-in-firing
लैलूंगा के राईस मिल संचालक व कांग्रेस नेता की सपत्नीक हत्या कर दिए जाने के मामले में आज लैलूंगा नगर के व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दुकानें कल भी बंद रखकर आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान कर दिया है। दोहरे हत्याकांड को लेकर व्यापारियों के साथ पूरे लैलूंगा में गुस्से से भरे लोगों का आक्रोश अब सामने आने लगा है। व्यापारियों ने आज भी दुकानें बंद रखी हैं वहीं कल शनिवार को भी बंद के साथ आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए लामबंद हो चुके व्यापारियों का ऐसा कदम उठाना पुलिस पर बड़ा दबाव बना सकता है।
• थाने में एसपी ने कैंप किया..
दोहरे हत्याकांड के संवेदनशील मामले को लेकर तमाम उधेड़बुन के बीच पुलिस ने पूरा जोर लगा रखा है कि कैसे भी कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया जाए। लैलूंगा थाने में ही एसपी अभिषेक मीणा ने कैंप कर रखा है और तमाम जांच की मॉनिटरिंग एसपी खुद कर रहे हैं।
• विधायक भी लैलूंगा नगर में जमे..
कांग्रेस के सीनियर लीडर में गिने जाते रहे नगर पंचायत में एल्डरमेन भी रहे मदन मित्तल और उनकी धर्मपत्नी की हत्या हो जाना स्थानीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के लिए गहरा धक्का जैसा था। विधायक भी कल से ही लैलूंगा में ही जमे हुए हैं और लगातार पुलिस से अपडेट ले रहे हैं।