Friday, May 01, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
रायगढ़ में ‘काला’ शुक्रवार: 4 हादसे, 3 मौत, जिले में चारों तरफ सिर्फ सड़क दुर्घटना
  @ खबरची ब्यूरो
24 Sep, 2021


खबरची डेस्क,रायगढ़। जिंदगी ‘सस्ती’ और मौत ‘आसान’ हो गई है अब रायगढ़ की तमाम सड़कों पर। पिछले कुछ महीनों में प्रशासन और पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुके सड़क हादसों ने आज ‘काला शुक्रवार’ बना दिया। रायगढ़ शहर के थाने क्षेत्र के साथ पूरे जिले में दिनभर में 4 हादसे और इसमें 3 मौत हुई है।

सुबह से आज सड़क दुर्घटना का सिलसिला शुरू हुआ तमनार क्षेत्र से जहां अदानी कोल माइंस के पास भारी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अडानी कोल माइंस के पास सड़क में धूल का गुब्बार होने से लोगों का चलना दुभर हो चुका है और यहां मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है। मृतिका का नाम सेतकुंवर बताया जा रहा है। बाईक में तीन लोग सवार थे जिसमें महिला की मौत हुई है वहीं दो अन्य घायल हैं।
ये भी पढ़िए...
• लैलूंगा डबल मर्डर मामले में कल आर्थिक नाकेबंदी....
https://khabarchi.in/news/1341/raigarh-district-lailunga-double-murder-now-getting-seviour-protest-by-shopkeepers-as-they-will-shut-down-market-for-infinite-days
• छग: 46 जजों को मिला प्रमोशन....
https://khabarchi.in/news/1342/Chattisgarh-lower-court-judges-been-promoted-as-senior-civil-judge-order-been-released-by-registrar-general-incharge-cg-highcourt
दूसरा हादसा हुआ चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के टारपाली गांव के पास जहां रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। साइकिल से जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मारकर चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया गया।
तीसरा हादसा हुआ चक्रधरनगर क्षेत्र में ही जहां भारी वाहन जिसमें कि कोयला लोड था उसने स्कूटी चालक को चपेट में ले लिया। संबलपुरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक जिसमें कि कोयला लोड था, उससे स्कूटी सवार को गंभीर चोट लगी। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है।
चौथा हादसा, अभी शाम को रायगढ़–खरसिया नेशनल हाईवे पर हुआ जहां जोरापाली चौक पर डीजल लेकर जा रही टैंकर पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डुमरपाली के रहने वाले कृष्णकुमार साहू मृतक बताया जा रहा है। रफ्तार के कहर के कारण इस नए नेशनल हाईवे पर हुए हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खरसिया जाने वाले इस नए नेशनल हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसे की कड़ी में आज एक और हादसे के साथ मौत का मामला जुड़ गया।
आज दिनभर अबतक 4 हादसों में 3 की मौत होने के बाद ‘काला शुक्रवार’ तो आज बन गया लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार इन मौत को रोकने प्रशासन कर क्या रहा है? रोजाना सभी सड़क खून से लाल हो रही है और हादसों को रोकने के लिए कमरों में सिर्फ मीटिंग कर खानापूर्ति की जा रही है। मैदानी तौर पर हादसों को रोकने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। रायगढ़ में जिंदगी ‘सस्ती’ और मौत ‘आसान’ हो गई है।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3650421
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708