BREAKING छग में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, सारंगढ़ में भी होने जा रहा चुनाव
खबरची डेस्क।। प्रदेश के पंद्रह नगरीय निकायों में चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तारीख़ों का ऐलान किया है। प्रदेश के पंद्रह निकायों में चुनाव होंगे, जिनमें छः नगर पंचायत,पांच नगर पालिका परिषद और चार नगर निगम शामिल हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा इस तारीख के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा, निकाय चुनाव के लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नोटा का प्रावधान ही लागू रहेगा। उपचुनाव के लिए 37 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। टोटल 17 वार्ड में होगा उप चुनाव। चार निगम, पांच नगर पालिका छह नगर पंचायत। बैलेट पेपर से होंगे चुनाव। 6 दिसम्बर तक नाम वापसी, 20 दिसम्बर मतदान, 23 को मतगणना। वहीं तत्काल प्रभाव से आचार सहिता लागू कार दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा,भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायतों, जबकि बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, सारंगढ, जामुल और खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में और चार नगर निगम जिनमें बीरगांव,भिलाई,भिलाई-चरौदा और रिसाली शामिल हैं।