रायगढ़ की तब्बू परवीन और उनके शिष्य अंतराष्ट्रीय श्री कृष्ण कला संस्कृतिक महोत्सव में करेंगे शिरकत
रायगढ़। रायगढ़ घराने की प्रख्यात कत्थक गुरु तब्बू परवीन 14,15 एवं 16 अक्टूबर को वृंदावन में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेंगी। उक्त महोत्सव में जहां शास्त्रीय नृत्य,गायन,सस्वर पाठ, नाट्यकला, वाद्यकला, चित्रकला, हस्तशिल्प, कथारचना, निबन्ध जैसी कलाओं से जुड़ी प्रतिभाएं कलाओं का प्रदर्शन कर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी, वहीं नृत्य गुरु तब्बू परवीन एवं इनके शिष्यगण जिसमें विभूति शर्मा, सताक्षी सोनी, ईशा केशरवानी,अदिति होता,अनुजा बाजपाई,अनिन्दिता कांजले कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
14 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भारत सहित विदेश के जाने माने संगीत संस्थान हिस्सा लेंगे। आयत कत्थक डांस एकेडमी के ये सभी बच्चे राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय मंचों में प्रस्तुति भुवनेश्वर, कोलकाता, दुर्ग, पुरी, कटक, रायगढ़ के अलग अलग मंचों पर दे चुके हैं।तब्बू परवीन नृत्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। वृंदावन में सभी बच्चों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।