Thursday, March 05, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
मंत्री ओपी चौधरी से कांग्रेस ने पूछा, रेल टर्मिनल पर बड़े–बड़े वादे का क्या हुआ मंत्री जी? रेल सुविधाओं पर किए गए दावों का क्या हुआ मंत्री जी?
  @ खबरची ब्यूरो
25 Nov, 2024

रायगढ़। रायगढ़ को रेल टर्मिनल नहीं मिलने की खबर के बाद से सियासी आरोप लगने अब शुरू हो चुके हैं। रेल टर्मिनल की मांग रेल मंत्रालय से खारिज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किए गए बड़े बड़े वादे को लेकर सवाल पूछ लिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने केंद्र में बैठी भाजपा और प्रदेश की साय सरकार जो खुद को डबल इंजन की सरकार की बात पर खुद ही अपनी पीठ थपथपाती है, उस पर निशाना साधते हुए रेल टर्मिनल की बहुप्रतीक्षित मांग के खरिज होने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1998 की तात्कालीन एनडीए की सरकार के रेल मंत्री नीतीश कुमार ने रायगढ़ में रेल टर्मिनल का शिलान्यास कर वृहद जनसभा भी की थी जिससे स्थानीय लोगों को महसूस होने लगा था कि बेहतर रेल सुविधाएं इस क्षेत्र के लोगों को मिलने लगेगी मगर तब से अब तक इस परियोजना की प्रगति पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और 26 सालों से ये मांग सिर्फ कागजों के पन्नों पर ही सिमटती चली गई और खारिज होती रही वही इस मामले को पिछले सत्र में जब रायगढ सांसद राधेश्याम राठिया ने संसद में शून्यकाल में टर्मिनल की मांग को उठाया तो जिस आधार पर रायगढ़ में टर्मिनल की जरूरत को खारिज किया वह सिर्फ टालने वाली बात नजर आती है क्योंकि रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि रायगढ़ से गोंडवाना और शताब्दी जैसी ट्रेनें पहले से चल रही हैं और जिनके टर्मिनल निजामुद्दीन और गोंदिया में हैं हीं तो इसकी जरूरत रायगढ़ को नहीं है ।
अनिल शुक्ला ने बताया कि वित्त मंत्री व विधायक ओमप्रकाश चौधरी ने इसी साल 1 अप्रैल 2024 को रायगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जोरशोर से कहा था कि रेल टर्मिनल की बहुप्रतीक्षित योजना जल्द पूरी हो जाएगी, उनकी इस घोषणा पर भी रेल मंत्रालय ने टर्मिनल की मांग को खरिज कर पूर्ण विराम लगा दिया, अतएव चौधरी जी से भी निवेदन है कि वे जुमलेबाजी न करें रायगढ वासियों के हक़ की लड़ाई को मजबूती से लड़ सकें तो ही लड़ें अन्यथा झूठे आश्वासन देकर यहां की जनता को गुमराह न करें।
अनिल शुक्ला ने कहा रायगढ़ अब वृहद रूप ओद्योगिक नगरी का रूप ले चुका है और देश के हर प्रान्त से लोगों का यहां लगातर आना जाना होता है वही यहां से अम्बिकापुर बनारस सारंगढ़ महासमुंद जशपुर जैसे स्टेशनों को जोड़े जाने का प्रयास होना चाहिए , यहां से कोयले डोलोमाइट चुना पत्थर लौह अयस्क जो रेल मार्ग से ही गंतव्यों को जाते है रेल टर्मिनल बन जाने से इनकी निर्बाध सप्लाई हो सके इसलिए यहाँ टर्मिनल जरूरी है। वहीं रेलवे को मालवाहक अत्यधिक आय देने वाले स्टेशन भी इस जिले में ही है।
अनिल शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार ने 1998 की अपनी ही सरकार के तात्कालीन सरकार के रेल मंत्री नीतीश कुमार के शिलान्यास की हवा निकाल दी जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी और कहा कि रायगढ़ वासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जावेगा व रायगढ़ की जन सुविधा व स्थानीय विकास के लिए यहां के लोगों को रेल टर्मिनल सुविधा मिलना अति आवश्यक है। रेल मंत्रालय को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3622684
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708