Saturday, February 14, 2026
Khabarchi

Khabarchi - Raigarh No 1 News Website, Chhattisgarh

https://khabarchi.in/
हमसे जुड़िये
BREAKING
रायगढ़ में नया एसपी ऑफिस बनेगा    2.50 करोड़ की लागत से बनेगी एसपी कार्यालय की नई बिल्डिंग    रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की सीएम साय ने की घोषणा    रायगढ़ शहर में ओबीसी सर्वे किया जा रहा    ओबीसी सर्वे में जुड़वा सकते हैं नाम      
रायगढ़: ए ‘दारी’ इतवारी बाजार उजड़े के ‘बारी’, विधायक ओपी चौधरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन बनाने का तगड़ा विरोध
  @ खबरची ब्यूरो
25 Nov, 2024


रायगढ़। रायगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले नारा चलता था ए दारी ओपी के बारी, लेकिन अब नारा चल रहा है ए दारी, इतवारी बाजार उजड़े के बारी। शहर के इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन बनाने के विरोध में आज इसके बड़ी संख्या में प्रभावितों ने जंगी रैली निकालकर इस ऑक्सीजोन का जमकर विरोध किया। शहर में बनाए जाने वाले इस ऑक्सीजोन से हर हफ्ते के रविवार को यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार इतवारी बाजार का अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।
• ये भी पढ़िए... रायगढ़ अभी रेल टर्मिनल नहीं बनेगा..
https://khabarchi.in/news/1768/raigarh-me-rail-terminal-nahi-banega-rail-rajya-mantri-ne-raigarh-sansad-ko-bheja-patr
• समाचार whatsapp ग्रुप से जुड़िए ...
https://chat.whatsapp.com/FsUwAdhOf2LFSSGcgo0VTg

• ये भी पढ़िए... मंत्री ओपी से कांग्रेस ने पूछा, रेल टर्मिनल पर बड़े–बड़े वादे का क्या हुआ?..
https://khabarchi.in/news/1770/raigarh-congress-ne-mantri-op-chaudhary-se-raigarh-terminal-ko-lekar-pucha-sawaal-bade-bade-dawon-ka-kya-hua
• समाचार whatsapp ग्रुप से जुड़िए ...
https://chat.whatsapp.com/FsUwAdhOf2LFSSGcgo0VTg
ऑक्सीजोन के विरोध में बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसका मुखर विरोध किया। शहर निकली इस जंगी रैली में जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रभावित लोगों का गुस्सा विधायक ओपी चौधरी पर भी जमकर देखने को मिला। प्रभावितों ने विधायक ओपी चौधरी से पूछा कि जब इस ऑक्सीजोन की मांग कोई भी नहीं कर रहा है तो भी क्यों इसे बनवाने के लिए विधायक जिद पर अड़े हैं?

हर हफ्ते साप्ताहिक इतवारी बाजार से सैकड़ों परिवारों की रोजी रोटी चलती है। लोग दूर दूर से इस इतवारी बाजार में रविवार इतवार के दिन बाजार लगाने पहुंचते हैं और सप्ताह भर के लिए कमाई कर वापस घर जाते हैं। लोगों के पेट में लात मारकर उनकी रोजी रोटी छीनकर विधायक यहां पेड़ पौधा लगाना चाहते हैं। कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रभावित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इसके खिलाफ मुखर विरोध दर्ज किया है।
• विधायक पर फूटा महिला का गुस्सा
इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन बनाए जाने के खिलाफ उतरे लोगों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। रैली में पहुंची एक महिला का भी गुस्सा विधायक ओपी चौधरी पर फूट पड़ा। महिला ने विधायक से पूछा कि हर महीने महतारी वंदन का 1000 रुपए देकर महिलाओं से उनकी रोजी रोटी क्यों छीनी जा रही है? 1000 रुपए देकर दूसरी तरफ ये अन्याय करना सही नहीं है। महीने में 1000 रुपए में होता क्या है? साप्ताहिक बाजार से कम से कम पूरे हफ्ते का खर्चा तो निकल जाता है। विधायक ओपी चौधरी के ऑक्सीजोन बनाने की जिद्द से कई परिवारों की रोजी रोटी बंद हो जायेगी।

Share this:

MORE STORIES
हमारा देश
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला, चाकू से 6 वार किया गया, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
36गढ़
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एसपी बदले, कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी
रायगढ़
बड़ा खुलासा: रायगढ़ जिले में हाथी दांत की हो रही तस्करी! हाथी जहां रह रहे वहां शिकारी मौजूद होने की आशंका, हाईकोर्ट में चल रही हाथियों की मौत की सुनवाई में सरकार ने दिया जवाब
सियासत
रायगढ़ भाजपा में ‘दूसरी पंक्ति’ की ‘राजनीति’ का आगाज, संजय अग्रवाल कल्लू शहर बीजेपी मंडल तो शैलेष माली जूटमिल चक्रधरनगर मंडल अध्यक्ष बने
रायगढ़ का मुसाफिर हूँ यारों
.....रायगढ़ के विज्ञप्ति वीर पूर्व मंत्री जी, रायगढ़ का मुसाफिर हूं यारों...
मुख़्तसर मुलाकात
ऐसे हैं रायगढ़ के एसपी: किस्मत से नौकरी की, जज्बे से आईपीएस बने...कहा, असफल होना सफलता से पहले की अनुभवी सीढ़ी होती है
ताज़ा खबरें
रायगढ़ सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, कई आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ट्रांसफर, कई प्रशासनिक अफसरों का तबादला, जिलों के कलेक्टर, निगम आयुक्त बदले
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर सहित अन्य आईएएस के साथ कई अफसर घोटाला मामले के दायरे में, CGMSC घोटाला: 8 रुपए का सामान 2300 रुपए में खरीदा, 5 लाख की मशीन 17 लाख रुपए में....
Breaking 200 करोड़ के भाजपा कार्यालय का भी हिसाब पूछे ईडी, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष बैज, 15 साल के भाजपा सरकार में कम कमाई नहीं हुई
आज निकलेगी शहर की ऐतिहासिक शिव बारात, भूत-पिसाच के साथ निकलेगी गौरीशंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात
About Us

Privacy Policy

Terms
Follow Us


Visitor Count
3606790
khabarchi.in
Infront of Kotra Road SBI,
Raigarh - 496001 (C.G.)
khabarchirgh@gmail.com
98274-00321 , 70005-71708